स्वास्थ्य सिर्फ बीमारियों की अनुपस्थिति का नाम नहीं है। हमें सर्वांगीण स्वास्थ्य के बारे में जानकारी होना बोहोत आवश्यक है। स्वास्थ्य का अर्थ विभिन्न लोगों के लिए अलग-अलग होता है। लेकिन अगर हम एक सार्वभौमिक दृष्टिकोण की बात करें तो अपने आपको स्वस्थ कहने का यह अर्थ होता है कि हम अपने जीवन में आनेवाली सभी सामाजिक, शारीरिक और भावनात्मक चुनौतियों का प्रबंधन करने में सफलतापूर्वक सक्षम हों। वैसे तो आज के समय मे अपने आपको स्वस्थ रखने के ढेर सारी आधुनिक तकनीक मौजूद हो चुकी हैं, लेकिन ये सारी उतनी अधिक कारगर नहीं हैं।
सेब में कई तरह के विटामिन और मिनरल्स मौजूद होते हैं जो इंसान के हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं। इससे शरीर की कई बीमारियां दूर हो जाती हैं तथा इंसान खुद को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे उन बीमारियों के बारे में जो बीमारियां सेब के सेवन करने से दूर हो जाती हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से।
1 .सेब में मौजूद फ्लेवोनोइड्स शरीर को कैंसर जैसी बीमारी की चपेट में आने से रोकते हैं। रोजाना एक सेब खाने से कैंसर और अन्य घातक बीमारियों की चपेट में आने से व्यक्ति बचा रहता है। इससे इंसान की शारीरिक और मानसिक स्थिति भी अच्छी रहती हैं।
2 .सेब शरीर के कोलेस्ट्रोल लेवल को ठीक रखने में मदद करता है। जिससे जिंदगी भर आपको नसों की ब्लॉकेज या फिर हार्ट अटैक जैसी किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़ता। इससे ह्रदय की कार्य प्रणाली अच्छी रहती हैं।
